ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / दीपावली से पहले मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज, जाने वित्त मंत्रालय...

दीपावली से पहले मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज, जाने वित्त मंत्रालय के सारे ऐलान...

12-Nov-2020 01:16 PM

DESK : कोरोना संकट में पटरी से उतर गई देश की अर्थव्यवस्था को लेकर  केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण  दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं. इस दौरान निर्मला सीतारमण ने बताया है कि अर्थव्यवस्था की हालत में बहुत सुधार हुआ है. 

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 10 लाख से घटकर 4.89 लाख हो गए हैं और मृत्य दर  घटकर 1.14 फिसदी हो गई है.वित्त मंत्री ने बताया कि 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने 2020-21 में पहले पूर्वानुमान के मुकाबले Q3 में सकारात्मक वृद्धि  के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक मजबूत संभावना की भविष्यवाणी की है.

मूडीज ने भी कैलेंडर ईयर 2020 और 2021 के भारत के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है. उन्होंने कहा कि रेलवे में माल ढुलाई में 20 फीसदी बढ़ी है, बैंक कर्ज वितरण में 5 फीसदी की बढ़त हुई. शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई है. एफपीआई का नेट निवेश भी सकारात्मक रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार भी 560 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है.