खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Nov-2021 08:02 PM
DESK: दीपावली पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गयी है। दिपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीज़ल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की गयी है। नई कीमतें कल सुबह लागू होगी। पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 10 रुपया उत्पाद शुल्क में कटौती की गयी है।
छोटी दिपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने देश की जनता को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल में एक्साइज शुल्क में भारी कटौती कर दी है। पांच से दस रुपये की हुई इस कटौती से लोगों को राहत मिली है।
अब देश में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की भारी कमी आ जाएगी। नई कीमतें 4 नवबंर यानी कल सुबह से लागू होंगी। देश में कई जगहों पर पेट्रोल डीजल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच गई है। कटौती के बाद से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी साथ ही महंगाई का असर भी कम होगा।