बिहार में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; वारदात से सनसनी बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: पान दुकान से लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगी यह काम Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान Bihar Bhumi Portal: घर बैठे ऑनलाइन देखें अपनी जमीन की जमाबंदी, खाता-खेसरा, जानिए पूरा तरीका पटना जंक्शन पर मेट्रो जैसी सुरक्षा, बिना क्यूआर कोड और स्कैनिंग एंट्री पर रोक होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री
05-Sep-2020 01:26 PM
By Tahsin Ali
PURNEA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले सूबे में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्णिया से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
वारदात पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना इलाके की है. जहां ठाकुरपट्टी एरिया में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो लोगों को हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में इस बड़ी घटना को संजाम दिया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हमले में 5 लोगों को गोली लगी. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग अभी भी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं.
इस घटना में जख्मी सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जानकीनगर थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतक के परिजनों ने बताया कि 10 की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उन अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है. कई इलाकों में रेड मारा जा रहा है. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है.