बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
14-Sep-2023 06:42 PM
By FIRST BIHAR
DESK: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। कमेंट्स करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान राम धनी राजभर के रूप में हुई है जो बलिया के मनियर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने यादव जाति के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी। डिप्टी एसपी शिव नारायण वैस ने बताया कि मनियार थाने के प्रभारी मंतोष सिंह ने एफआईआर दर्ज की थी।
जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने 3 और 7 सितंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट पर सपा सांसद डिंपल यादव व यादव जाति को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इस पोस्ट को लेकर सपा समर्थको ने राजभर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।