ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

दिल्ली के पालम विहार में हंगामा, गुरुग्राम बॉर्डर सील करने से भड़के लोग

20-May-2020 11:14 AM

DELHI : लॉकडाउन 4 में भले ही छूट का दायरा बढ़ा दिया गया हो लेकिन दिल्ली के पालम विहार में लोगों का जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाली बॉर्डर को सील किए जाने के बाद लोगों ने वहां जमकर बवाल काटा है। दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर पर पालम विहार के इलाके में हंगामा हुआ है। 


दरअसल दिल्ली से सटे गुरुग्राम के इलाके में कई लोग बॉर्डर पार कर जाना चाहते थे। पुलिस ने जब बॉर्डर को सील करते हुए इन्हें रोका तो आक्रोशित लोगों ने पालम विहार में पुलिस के ऊपर ही पथराव शुरू कर दिया। पालम विहार इलाका दिल्ली गुरुग्राम बॉर्डर के बिल्कुल पास है। नाके पर पुलिस ने दिल्ली से हरियाणा आने वाले लोगों को आने से रोक दिया था जिसके बाद यह बवाल हुआ है।


दरअसल सरकारों ने जो नई गाइडलाइंस जारी की है उसके बाद लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किस तरह के वाहनों को छूट मिली है और और कौन-कौन किस तरह से किसी दूसरे राज्य में जा सकता है।  दो राज्यों के बीच ट्रांसपोर्ट किस तरह होगा इसको लेकर भी अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है।