JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट
26-Feb-2020 05:57 PM
DELHI: हिंसा की आग में झुलस रही दिल्ली में हिंसा रोकने की जिम्मेवारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को दी गयी है। हिंसाग्रस्त इलाकों में शांति के प्रयासों में वे जुट गये हैं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के इलाकों में अजीत डोभाल ने लोगों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान एक छात्रा उनके सामने आ गयी और उसने डोभाल की बोलती बंद कर दी।
अजीत डोभाल कैमरे के सामने सबको भरोसा दिला रहे थे कि सरकार सभी की सलामती का जिम्मा लेती है। हरेक आदमी जो देश को प्यार करता है वो अपने शहर, मुहल्ले और पड़ोस को भी प्यार करता है। हम सभी को मिलकर समाज में शांति और सद्भाव कायम रखना है। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्रा अजीत डोवाल के सामन आ गयी और उसने कहा कि वो यहां की हिंसा से डरी हुई तो इसी दौरान अजीत डोभाल ने उसे समझाने की कोशिश की तो उस लड़की ने कहा कि आप प्लीज चुप रहिए पहले मुझे बोल लेने दीजिए।उसके बाद लड़की ने अपना डर बयां करते हुए कहा कि इलाके में फैली हिंसा के बीच उसकी पढ़ाई-लिखाई चौपट हो गयी है। डर की वजह से वो घर के बाहर नहीं निकल पा रही है। उसके पड़ोस में कई दुकानों को जला दिया गया है। इस पर डोभाल ने उसे सुरक्षा और शांति का भरोसा दिलाया और आगे बढ़ गए।
अजीत डोभाल ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की। लोगों से बातचीत करते हुए डोभाल ने कहा कि प्रेम की भावना बनाकर रखिए। हमारा एक देश है। हम सबको मिलकर रहना है। देश को मिलकर आगे बढ़ाना है। वहीं उन्होनें कहा है कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।डोभाल ने मौजपुर, जाफराबाद, घोंडा का दौरा किया। वहीं इससे पहले भी जाफराबाद, सीलमपुर समेत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों का डोभाल दौरा कर चुके हैं।