ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / दिल्ली चुनाव में होगी नीतीश-तेजस्वी की 'जंग'; आज थमेगा भोंपू का शोर, बिहार...

दिल्ली चुनाव में होगी नीतीश-तेजस्वी की 'जंग'; आज थमेगा भोंपू का शोर, बिहार के सियासी दलों की किस्मत दांव पर

06-Feb-2020 01:02 PM

DELHI: दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार का शोर आज थम जाएगा।इसके साथ ही दिल्ली में बिहार के सियासी पार्टियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  जेडीयू ने संगम विहार और बुराड़ी में जी-जान लगा दिया तो आरजेडी ने दिल्ली के चार विधानसभा क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को असर बिहार चुनाव पर भी पड़ता दिख रहा है।सीधे तौर पर कहे तो दिल्ली में भी बिहार चुनाव का ट्रेलर देखने को मिलेगा। जब दिल्ली में नीतीश बनाम तेजस्वी की चुनावी जंग देखने को मिलेगी।


चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में जेडीयू ने अपने तमाम नेताओं को चुनावी रण में उतार दिया है। बुराड़ी और संगम बिहार में जेडीयू के 40 से अधिक नेता कैंप कर रहे हैं। दिल्ली जेडीयू के अध्यक्ष दयानंद राय के साथ-साथ मंत्री जयकुमार सिंह, मंत्री राणा रणधीर सिंह, मंत्री मदन साहनी,मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रंजू गीता,और मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह लगातार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार में लगे हैं। दिल्ली के संगम बिहार से जहां डॉ शिवचरण लाल गुप्ता चुनाव मैदान में है तो वहीं बुराड़ी से शैलैन्द्र कुमार किस्मत आजमा रहे हैं।


वहीं आरजेडी  ने अपने सभी राष्ट्रीय नेता दिल्ली में उतार रखा है। खुद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, सांसद मनोज झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव समेत राजद के तमाम नेता वहां मौजूद हैं।  दरअसल पार्टी आलाकमान ने सभी राजद नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संदेश दे रखा है कि जिन्हें बिहार में पार्टी ने कोई जिम्मेदारी नहीं दी है, वे दिल्ली चुनाव प्रचार में लग जाएं।  इस तरह आरजेडी ने वहां की चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरा दम लगा दिया है। राजद ने बुराड़ी, किरारी, पालम और उत्तम नगर विधानसभा की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।


इधर जेडीयू के समर्थन में बीजेपी ने भी जोर लगा रखा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आप को कड़ी टक्कर देने के लिए बिहार बीजेपी प्रदेश इकाई से भी बड़ी संख्या में लोगों को राजधानी के चुनावी रण में उतारा है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और उपाध्यक्ष देवेश कुमार के अलावा मंत्री से लेकर कई विधायक और कार्यकर्ताओं की 150 से ज्यादा लोगों की पूरी टीम जुटी हुई है।  वहीं, दिल्ली में एक सीट पर चुनाव लड़ रही लोजपा को एनडीए की जीत की उम्मीद है। वहीं आरजेडी के लिए बिहार कांग्रेस के नेता जोर-आजमाइश कर रहे हैं।


इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली चुनावों में खासा जोर लगाया था। नीतीश ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बुराड़ी और संगम बिहार में जनसभा की थी। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। सभी नेताओं को पता है कि इसी साल बिहार में चुनाव होने है जिस पर दिल्ली चुनाव के नतीजों का असर दिखना लाजिमी है और जब प्रत्यक्ष तौर पर बिहार की पार्टियां दिल्ली में ताल ठोक रही हैं तो निश्चित तौर पर आर-पार की लड़ाई होनी तय है।