ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली चुनाव में 62 फीसदी हुआ मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा

दिल्ली चुनाव में 62 फीसदी हुआ मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया आंकड़ा

09-Feb-2020 07:27 PM

DELHI : दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का आंकड़ा जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने आंकड़ा जारी करते हुए जानकारी दी है कि दिल्ली चुनाव में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है। बता दें कि  वोटिंग का आंकड़ा नहीं जारी करने पर AAP ने आज खूब हो हल्ला मचाया था।


चुनाव आयोग के जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार दो फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है।दिल्ली चुनाव में सबसे अधिक मतदान 71.6 प्रतिशत बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम मतदान दिल्ली छावनी में 45.4 प्रतिशत दर्ज किया गया।


वहीं आप के आरोपों पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली में रात तक वोटिंग जारी थी और देर रात तक डेटा इकट्ठा किया जा रहा था। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आंकड़ों के जारी होने को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं?