मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
02-Feb-2020 12:28 PM
PATNA: बिहार में BJP की नयी कार्यसमिति का गठन इसी महीने हो जायेगा. दिल्ली चुनाव के बाद बिहार बीजेपी की कार्यसमिति का एलान कर दिया जायेगा. प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की नयी टीम में पुरानी टीम के कई चेहरों की छुट्टी होना तय है. बीजेपी का आलाकमान प्रदेश कमेटी में पिछडे-अति पिछड़े नेताओ को ज्यादा जगह देने की कवायद में लगा है. जानकार ये भी बता रहे हैं कि नयी प्रदेश कार्यसमिति में एक बार फिर सुशील मोदी खेमे के नेताओं को किनारे करने की भी तैयारी है.
दिल्ली में तैयार हो रही सूची
बिहार बीजेपी ने अपने सांगठनिक चुनाव में पिछले महीने ही संजय जायसवाल को फिर से अपना अध्यक्ष चुना है. लेकिन उनके टीम का एलान नहीं किया गया है. बीजेपी के सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी की टीम को लेकर दिल्ली में जोड घटाव किया जा रहा है. बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं लिहाजा बहुत सोंच विचार कर नयी कमिटी बनाने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी की नयी कार्यसमिति के गठन में सबसे अहम रोल पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव का होगा. हालांकि प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय की राय को भी तवज्जो दिया जायेगा.
ज्यादातर पुराने चेहरों की हो सकती है छुट्टी
इससे बिहार बीजेपी की कार्यसमिति का गठन नित्यानंद राय के अध्यक्ष रहते किया गया था. नित्यानंद राय की कमिटी में 4 महामंत्री के अलावा 14 उपाध्यक्ष और 14 प्रदेश मंत्री थे. बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि ज्यादातर पुराने चेहरों की छुट्टी की जा सकती है. पार्टी चुनाव को लेकर अलग किस्म की रणनीति तैयार कर रही है. बीजेपी का नेतृत्व सवर्णों की पार्टी वाला अपना इमेज भी तोड़ना चाहता है. लिहाजा पिछड़े और अति पिछड़े तबके के नेताओं को प्रदेश कमिटी में ज्यादा जगह दी जा सकती है.
किनारे ही रखे जायेंगे सुशील मोदी कैंप के नेता
बीजेपी के सूत्रों की मानें तो एक बार फिर सुशील मोदी कैंप के नेता किनारे किये जायेंगे. नित्यानंद राय की कमेटी में भी सुशील मोदी खेमे के नेताओं को तवज्जों नहीं दी गयी थी. सुशील मोदी को लेकर बीजेपी आलाकमान के नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया है लिहाजा एक बार फिर उनके कैंप के नेताओं को जगह मिलने के आसार कम ही हैं.