ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / दिल्ली चुनाव : अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा नहीं करेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव...

दिल्ली चुनाव : अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा नहीं करेंगे चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर करने को कहा

29-Jan-2020 01:31 PM

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी गई है इन दोनों नेताओं को चुनाव आयोग ने तत्काल स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर करने को कहा है।


केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया था। मामले को संज्ञान में आने के बाद चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया था।


बता दें कि  केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में चुनाव प्रचार करते हुए हुए देश के गद्दारों को, गोली मारो ... बयान दिया था। इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। वहीं दूसरी तरफ वेस्ट दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग प्रदर्शन की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा था कि वे (प्रदर्शनकारी) आपके घरों में घुस जाएंगे और आपकी बहन-बेटियों से रेप करेंगे।

वहीं बीजेपी  सांसद प्रवेश वर्मा ने फिर एक बार विवादित बयान देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को नटवर कह दिया था। उन्होंने कहा कि सीएम लोगों को गुमराह करते हैं। सीएम की आलोचना करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े हैं। जैसे नक्सली काम करता है वैसे ही दिल्ली के सीएम भी काम कर रहे हैं।