ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / दिल्ली में महाराष्ट्र का सियासी सर्कस, पवार से मिले संजय राउत

दिल्ली में महाराष्ट्र का सियासी सर्कस, पवार से मिले संजय राउत

19-Nov-2019 07:16 AM

DELHI : महाराष्ट्र का सियासी सर्कस दिल्ली में शिफ्ट हो गया है। सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली पहुंचने के बाद से महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए धीरे-धीरे कवायद चल रही है। शरद पवार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 


सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने हालांकि अपने सियासी पत्ते नहीं खोले लेकिन दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद शिवसेना नेता संजय राउत एनसीपी प्रमुख से मिलने पहुंचे। हालांकि पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत के तेवर नरम दिखे। सरकार बनाने का दावा करने वाले राउत ने कहा कि जिन्हें सरकार बनाने की जिम्मेवारी है वो जवाबदेही से पीछे भाग रहे। 


शिवसेना अभी भी यह मानकर चल रही है महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए उसकी बात एनसीपी और कांग्रेस से बन जाएगी। सियासी जानकार यह मान रहे हैं कि महाराष्ट्र में किंग मेकर के तौर पर उभरे शरद पवार अपने पत्ते तभी खोलेंगे जब कांग्रेस और शिवसेना के साथ वह फार्मूले पर सहमति बना लेंगे।