ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

दिग्गज बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का निधन, कई गंभीर बीमारियों से थे ग्रसित

15-Nov-2020 01:53 PM

DESK : मशहूर बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 की उम्र में कोलकाता के Belle Vue अस्पताल में निधन हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि वो कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे. न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम पिछले 40 दिनों में सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य को फिर पटरी पर लाने का प्रयास कर रही थी. लेकिन कोई भी कोशिश सफल नहीं हो पा रही थी. आज दोपहर 12.15 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

news image

आपको बता दें कि सौमित्र चटर्जी 6 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उन्होंने कोरोना वायरस को मात दे दी थी लेकिन फिर भी उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. परिजन भी उनकी हालत देखकर काफी दुखी थे. 


आज जब उनके निधन की खबर सामने आई तो उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है. सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. 




इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सौमित्र चटर्जी को ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है. बीमारी के समय भी वो परिवार को सांत्वना देने कोलकाता के Belle Vue अस्पताल पहुंचीं थी. 

गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी बांग्ला सिनेमा की बड़ी शख्सियत थे. उन्होंने 1959 में फिल्म 'अपुर संसार' से अपने करियर की शुरुआत की थी. सौमित्र ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था. सौमित्र चटर्जी की दमदार एक्टिंग और उनका स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें फिल्ममेकर्स का फेवरेट बनाता था. सौमित्र पहले भारतीय थे जिन्हें किसी कलाकार को दिए जाने वाला फ्रांस का सबसे बड़ा अवॉर्ड  Ordre des Arts et des Lettres दिया गया था. 

news image

वे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित थे. उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा वे संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड, 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ पद्म भूषण से सम्मनित किए गए थे. बता दें, इस साल सौमित्र की 7 फिल्में रिलीज हुईं. खबरों के मुताबिक, कोविड 19 की चपेट में आने से पहले सौमित्र ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी.