Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह Bihar Assembly : पहले सदन से RJD विधायकों ने किया वॉक ऑउट फिर अचानक वापस आकर सवाल करने लगी वारसलीगंज विधायक, विजय चौधरी ने ली चुटकी, कहा... Bihar Assembly : मंत्री श्रेयसी सिंह के विभाग में हुआ बड़ा खेल, भजापा विधायक ने ही सदन के अंदर खोली पोल; जवाब देने में छूटे पसीने Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, स्पीकर ने मार्शल को लगाई आवाज BIHAR NEWS: लड़कों से बातचीत को लेकर परिवार की डांट, पांच बच्चियों ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम; जानिए क्या है पूरा मामला? Bihar News: 'सांप जंगली जानवर है या पालतू ..? BJP विधायक ने सदन में मंत्री को छुड़ाए पसीने, सरकार ने क्या दिया जवाब.... PATNA NEWS: जेल में रहेंगे पप्पू यादव या मिलेगी बेल, MP-MLA कोर्ट में आज होगा सुनवाई. जानिए क्या है नया अपडेट?
23-Jul-2022 01:54 PM
DESK : सरकार ने लोगों की इमरजेंसी सेवा के लिए डायल-112 की शुरुआत की है। इसके तहत लोगों को 15 मिनट में सुविधा दी जाती है, लेकिन अब इससे जुड़ी ऐसी शिकायतें सामने आ रही है, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। डायल-112 पर कॉल कर लोग पुलिसकर्मियों के साथ ही गंदी हरकत कर रहे हैं। पुलिसवालों को गंदी गालियां मिल रही है। हैरानी की बात तो ये है कि कॉल सेंटर पर 90 फीसदी कॉल फेक आ रहे हैं। ऐसे कॉल्स को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
फेक कॉल करने वाले लोगों को ट्रेस किया जाएगा। आपको बता दें, डायल-112 की शुरुआत होने के बाद 20 दिनों के अंदर 2905 मामलों को सुलझाया गया है। सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हुए हैं। महिलाओं ने डायल-112 से सबसे ज्यादा सेवा ली है। हालांकि लड़ाई-झगड़े और सड़क हादसों के केस भी कम नहीं है।
डायल-112 की सेवा देते हुए अब पुलिसवालों को ही परेशान किया जाने लगा है। कॉल सेंटर पर 90 फीसदी फेक कॉल आ रहे हैं। बता दें, रोज 35 हजार से भी ज्यादा कॉल आते हैं, जिसमें 90% से ज्यादा कॉल फेक होते हैं। लोग कॉल कर पुलिसवालों को गालियां देते हैं और उनसे गंदी बातें करते हैं। कई कॉल्स तो ऐसे भी आते हैं, जिसमें मोबाइल रिचार्ज कर देने को कहा जाता है।