Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
13-Aug-2020 07:46 PM
DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो अय्याशी का अड्डा चला रहा था. पुलिस ने इस ढोंगी को बलात्कार के 3 केस में गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामला नरसिंहपुर थाना इलाके का है. जहां पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु धर्मेंद्र दास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ बलात्कार के तीन मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने धर्मेंद्र को नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. धर्मेंद्र दास दुबे के खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है. क्योंकि एक पीड़िता नाबालिग लड़की बताई जा रही है.
इस मामले में जानकारी मिली है कि आरोपी ढोंगी बाबा धर्मेंद्र दास नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम नांदिया बिलहरा में साकेत धाम नामक आश्रम चलाता है. जिले के एसपी अजय सिंह का कहना है कि चार पीड़ितों ने सटाला पुलिस स्टेशन में धर्मेंद्र दास के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ की शिकायत की है.
पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र दास के आश्रम पर 4 अगस्त को छापा मारा गया था और उसके कब्जे से 2 किलो से अधिक गांजा, कई पेन ड्राइव और वीडियो सीडी बरामद की गई थीं. कथित तौर पर गॉडमैन ने एक ही गांव की तीन महिलाओं के साथ यौन शोषण किया था और कई महीने से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था. आश्रम से जब्त किए गए सबूतों में कई वीडियो सीडी भी पाई गईं जिसके माध्यम से पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जा रहा था. वहीं, परिवार के सदस्यों ने जोर देकर कहा कि वे बदनामी के डर से शिकायत नहीं करना चाहते थे.