PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात
09-Dec-2023 04:15 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। तीन दिनों तक की गई छापेमारी में अब तक 290 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किये गये हैं। अलमारियों में रखे नोट को गिनने के लिए मंगवाई गयी काउंटिंग मशीनें भी कम पड़ गयी। इतना सारा कैश धीरज साहू के ओडिशा और झारखंड स्थित घरों से बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैश का कोई हिसाब नहीं है। कांग्रेस सांसद के घर से इतना सारा कैश मिलने पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने धीरज साहू पर जमकर हमला बोला है।
भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा कि जो रेड पिछले 3 दिन से चल रही है उसमें 290 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी थी लेकिन 8 लॉकर अभी खुलना बाकी हैं और 10 कमरे भी खुलने बाकी हैं। ये संख्या अगर 500 करोड़ तक चली जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। संपत्ति भी हजारों करोड़ की होगी। कांग्रेस ने पूरे देश के अर्थतंत्र को खोखला बना दिया है। ये पैसा एक आदमी का नहीं होगा। ये कांग्रेस का पैसा हो सकता है।
वही बीजेपी के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पास जब्त भारी मात्रा में कैश को कांग्रेस का हिस्सा करार दिया है। सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि झारखंड सरकार ने जो अवैध कमाई की है उसमें कांग्रेस के हिस्से में जो पैसा मिला था वहीं पैसा सांसद के पास से बरामद हुआ है। कांग्रेस की सरकार लूटने का काम करती है।
सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि धीरज साहू तीसरी बार कांग्रेस के तरफ से राज्यसभा सांसद चुने गये है। 2018 में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा 34 करोड़ दिया था। आज उनके यहां 300 करोड़ लगभग बरामद किया गया है। 6-6 मशीन नोटों को गिनने में लगाया गया है। झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से जो सरकार चल रही इस सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। उसके हिस्से का रुपया राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां पकड़ाया है। झारखंड सरकार लूट मचाई हुई है।
सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो उसका इतिहास गवाह है कि पब्लिक की गाढ़ी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है। चाहे उसका पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों ना हो। पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल और सोनिया गांधी रहे हैं उनके ऊपर पर घोटाले का केस चल रहा है अभी वे बेल पर है। जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है पब्लिक की गाढी कमाई को अपनी संपत्ति मान बैठती है और भ्रष्टाचार में लिप्ट हो जाती है वही काम धीरज साहू ने किया है।