ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / 2.5 लाख नौकरियां लॉकडाउन में कर रही आपका इंतजार, यहां पढ़ ले पूरी...

2.5 लाख नौकरियां लॉकडाउन में कर रही आपका इंतजार, यहां पढ़ ले पूरी जानकारी

25-Apr-2020 08:05 AM

PATNA :लॉकडाउन के बीच जहां लोगों के हाथ से नौकरियां छिनती जा रही हैं। वहीं इन सब के बीच बहुत सारे ऐसे सेक्टर हैं जहां नौकरियों की अपार संभावनाएं दिख रही हैं। आईटी, ई-कॉमर्स, इंश्योरेंस और बैंकिंग सेक्टर में नौकरियों के कई नए अवसर सामने आए हैं। एक जानकारी के मुताबिक इन सेक्टर्स में ढ़ाई लाख जॉब के मौके मिलने जा रहे हैं। मानव संसाधन विकास( HRD) विभाग के पोर्टल पर जाकर आप इनके बारे में जानकारी जुटा सकते हैं।


सबसे ज्यादा जॉब्स की संभावनाएं आईटी सेक्टर में दिख रही हैं। एमएनसी के अलावा कई अन्य बड़ी कंपनियां नई नियुक्तियां करने जा रही हैं जानकारी के अनुसार, इन सेक्टरों में लगभग ढाई लाख जॉब्स के मौके मिलने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण नौकरियों मिलने की रफ्तर भले धीमी हो। लेकिन अब इसमें तेजी आने की संभावना है। इन कंपनियों में आईबीएम, टेक महिन्द्रा, बिग बास्केट, ग्रोफर्स, वालमार्ट लैब, अमेजन, गूगल और कैंप जेमिनी का नाम शामिल है।  


इस लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण बनती दिख रही है। संकट के दौरान इस कारण इस सेक्टर में नौकरियों के मौके बढ़ते दिख रहे हैं। अगर थोड़ी भी कम्प्यूटर की जानकारी रखते हैं तो इसमें हाथ आजमा सकते हैं।आईटी सेक्टर में 80 प्रतिशत तक नौकरियां हैं। शुरूआती दौर में 80 हजार नौकरियों में नए लोगों को मौका मिल सकेगा। इनमें से बड़ी संख्या में नौकरिया फुल टाइम हैंय इसके अलावा बैंकिंग और बीमा सेक्टर में 10 से 20 प्रतिशत तक नौकरियों का मौका है।