ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / DGP के निर्देश के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, एकसाथ गिरफ्त में आए...

DGP के निर्देश के बाद एक्शन में बिहार पुलिस, एकसाथ गिरफ्त में आए 83 अपराधी

19-Mar-2023 01:01 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार पुलिस इन दिनों डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद काफी अलर्ट मोड में काम कर रही है। पुलिस महकमा के तरफ से अब सोशल मीडया के जरिए भी मामले की शिकायत और निपटारे किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ़्तारी को लेकर लगातार छापेमारी भी की जा रही है।  इसी बीच नवादा पुलिस ने बड़े छापेमारी को अंजाम दिया है।  यहां पुलिस एकसाथ कई मामलों में दोषी 83 अपराधियों को अरेस्ट किया है। 


दरअसल, राज्य के डीजीपी आरएस भट्टी के द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को पिछले ही दिनों यह निर्देश दिया गया था कि, आपलोग अपने इलाके के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट बनाकर उसे जल्द से जल्द अरेस्ट करें।  जिसके बाद नवादा  पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कुल 83 अपराधियों को अरेस्ट किया है। इस बात की पुष्टि नावदा एसपी अम्बरीष राहुल ने खुद की है। 


नवादा एसपी ने बताया कि, नवादा जिले के तीन एसडीपीओ सदर,पकरीबरावां और रजौली के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। जिसमें अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों को अलग अलग थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें हत्या, लूट,अपहरण, शराब कारोबार, पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू उत्खनन,अनुसूचित जाति जनजाति समेत अलग अलग मामलों में यह गिरफ्तारी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, नवादा जिले में राज्य के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश के बाद पुलिस महकमा पहले से अधिक एक्टिव हुई है और मार्च महीने के अंदर अबतक  कुल 628 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान पुलिस टीम ने हर तरह के गलत कामों में शामिल लोगों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही टीम ने भारी मात्रा देशी शराब, अवैध उत्खनन में लगे ट्रैक्टर, चोरी की गई बाइक समेत कई अन्य सामग्रियां भी बरामद किए हैं। पुलिस कप्उतान का कहना है कि, जिले में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।