शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
03-Aug-2023 08:00 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के डीजीपी आर एस भट्ठी बिहार की कमान संभालते ही सबसे पहले कहा था कि अपराधी को घर में छुपे नहीं दें बल्कि उसे दौड़ा - दौड़ा कर पकड़े। लेकिन डीजीपी के इस आदेश के बावजूद मुजफ्फरपुर में क्राइम कंट्रोल होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब खुद डीजीपी भट्टी मुजफ्फरपुर पहुंचकर जिला पुलिस के सभी आलाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग किया। लेकिन, इनकी मीटिंग खत्म होते ही शहर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे इलाके में एकबार फिर से हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ इलाके केर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक प्रेमी ने करीब छह माह पूर्व विवाहिता प्रेमिका को लेकर भाग फरार हो गया था और अब वो आज वापस आया तो उसकी प्रेमिका के साथ ही किसी बात को लेकर अनबन हुई तभी अचानक प्रेमी सोनू ने पिस्टल निकाली और प्रेमिका विवाहिता के सीने में गोली उतार दी। इतना ही नहीं इसके बाद उसने खुद के गर्दन के पास भी गोलीमार ली।
वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने के बाद आनन-फानन में मुसहरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला के हालत नाजुक बनी हुई है .इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर डीएसपी पूर्वी मनोज पांडे ने कहा कि- प्रेम प्रसंग मामले में गोली चली है प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और खुद भी गोली मार ली। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।