Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
24-Jan-2024 01:52 PM
By First Bihar
DELHI : डीजीसीए ने एयर इंडिय एयरलाइन पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, एयरलाइन पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन के आरोप लगाए गए। इन आरोपों के बाद डीजीसीए ने कार्रावाई शुरू कर दी। लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर फ्लाइट पर सुरक्षा उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
डीजीसीए ने कहा, "एक एयरलाइन कर्मचारी से एक स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, जिसमें एयर इंडिया द्वारा कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया है, कथित उल्लंघनों की एक व्यापक जांच की गई।" रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया के खिलाफ मिली शिकायत की जब डीजीसीए ने जांच की तो प्रथम दृष्टया एयरलाइन्स को सुरक्षा मानकों के अनुपालन में दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियामक ने एयरलाइन्स मैनेजमेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वहीं, डीजीसीए ने कहा है कि, चूंकि पट्टे पर दिए गए विमानों का संचालन नियामक मानदंडों के साथ-साथ विमान निर्माता द्वारा सुझाई गई प्रदर्शन सीमाओं के अनुरूप नहीं था,इसलिए डीजीसीए ने प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है और एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
आपको बताते चलें कि, हाल ही मेंDGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर भी 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। क्योंकि उसकी एक फ्लाइट के यात्री रनवे की सड़क पर आकर खाना खाने लगे थे। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि यह किसी भी सूरत-ए-हाल में स्वीकार्य नहीं है।