श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
25-Sep-2022 03:36 PM
HARIYANA: आज जननायक ताऊ देवी लालजी की 109वीं जयंती है। हरियाणा में ताऊजी की जयंती के मौके पर सम्मान समाोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने पहले वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर राम-राम किया। जिसके बाद देश की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। हरियाणा के मंच से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा हथौड़ा मारा है कि भाजपा दोबारा नहीं उठ पाएगी।
लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ताऊ का हमारे पिता लालू प्रसाद यादव से मधुर रिश्ते रहे हैं। हमारे पिता को आगे बढाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। आज हम इस कुर्सी पर बैठे है तो इसमें ताऊजी का अहम योगदान है।
तेजस्वी ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जी को स्वस्थ्य देखकर बड़ी खुशी हुई। हमारे पिता की तबीयत ठीक नहीं है वर्ना वो आज का कार्यक्रम नहीं छोड़ते। आज ताऊजी की जयंती पर वो खुद शामिल होते। अपने पिता लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से हम ताऊजी को श्रद्धांजलि देते हैं। ताऊजी ने समाजवादियों की विचारधारा को आगे बढ़ाया था किसानों को मजबूत किया था।
उन्होंने कहा कि आज देश की क्या स्थिति है हर कोई जानता हैं। भाजपा चाहती हैं कि देश में सिर्फ हम रहे और बाकि लोग खत्म हो जाए। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने इन संघीयों को अच्छे से सबक सिखाने का काम किया है। किसानों ने आंदोलन कर बीजेपी की सरकार को हिला दिया था। तेजस्वी ने कहा कि जो डरेगा वो मरेगा और जो लड़ेगा वो जीतेगा। इसलिए आप डरिये नहीं लड़िये जीत जरूर मिलेगी।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीशजी को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए इन्होंने जो आखिरी हथौड़ा मारा है उसके बाद भाजपा दोबारा उठने वाली नहीं है। बीजेपी की सरकार ने क्या-क्या नहीं बेचा रेलवे,जहाज, इंडियन ऑयल बेच दिया उसके बाद किसानों की जमीन बेचने चले थे लेकिन किसानों ने लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। बीजेपी को महंगाई अब डायन नहीं भौजाई नजर आ रही है।
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी 2024 में इन साम्प्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। नीतीश जी का और कोई स्वार्थ नहीं है। हमारी नई महागठबंधन की सरकार ने नौकरी देना शुरू कर दिया है। 5 लाख नौकरियां देने का काम हम बिहार में कर रहे हैं। नियुक्तियां बांटना भी शुरू हो गया लेकिन पीएम मोदी ने जो वादा देश की जनता से की वो वादा कब पूरा करेंगे।
तेजस्वी ने अमित शाह पर भी हमला बोला। कहा कि अभी गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया में आए थे भाषण के दौरान कहा था कि पूर्णिया में हवाई अड्ढा बन गया और चालू हो गया। आश्चर्य की बात है कि एक ईंट नहीं लगी और अमित शाह कह रहे हैं कि एयरपोर्ट चालू हो गयी। बीजेपी का मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है। अमित शाह ने बिहार की जनता को झूठ बोलने का काम किया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...