Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद
11-Jun-2020 04:00 PM
MUZAFFARPUR : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल एक महिला अपने देवर के साथ सदर हॉस्पिटल में इलाज कराने गई थी, लेकिन देवर की आंख में धूल झोंककर वह अपने आशिक के साथ भाग निकली. पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. घटना की छानबीन की जा रही है.
इसको भी पढ़ें: युवक की हत्या कर दोस्त ने उसकी पत्नी को घटनास्थल पर बुलाया, फिर लेकर हो गया फरार
मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना इलाके का है. जहां सदर हॉस्पिटल में देवर और अपने बच्चे के साथ सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक महिला अचानक गायब हो गई. आशंका जताई जा रही है कि महिला अपने आशिक के साथ भाग निकली है. जिसके साथ उसका चक्कर चल रहा था. महिला अपने मोहल्ले के ही एक युवक के साथ प्रेम करती थी.
देवर ने बताया कि वह भाभी बच्चो को लेकर अस्पताल गया था. वहां भाभी ने आधार कार्ड का फोटो कॉपी कराने का बहाना बनाकर देवर को बाहर भेज दिया. भाभी के अचानक गायब होने को लेकर देवर ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने भाई को फोन कर इस बात की जानकारी दी.
प्राथमिकी में उसने कहा है कि आठ जून को वह अपनी भाभी का इलाज कराने सदर अस्पताल आया था. उसकी भाभी आधार कार्ड का फोटो कॉपी कराने के लिए उसे दिया. वह सदर अस्पताल के समीप फोटो कॉपी कराने गया. 10 मिनट में जब वापस आया तो उसकी भाभी और भतीजा गायब था. उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई को दी. छानबीन के दौरान मालूम चला कि उसकी भाभी गांव के ही एक युवक मो. आजाद के साथ चोरी चुपके मोबाइल पर बातचीत करती थी. उसी पर बहला-फुसला कर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया गया है.