Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान
27-Jul-2024 10:22 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक देवर-भाभी को मंदिर में सात फेरे लेने पड़े। इस शादी में महिला का पति और उसके परिवार के लोग बाराती बने। पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उसके भाई से है। महिला जब प्रेग्नेंट हुई तो पति ने उसे साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि महिला के गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वह उसका नहीं है।
दरअसल, पूरा मामला जौनपुर के बीबीपुर गांव का है, जहां के रहने वाले बहादुर गौतम शादी पिछले साल 26 मई को सरायख्वाजा की रहने वाली सीमा गौतम के साथ धुमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद मायके से विदा होकर सीमा ससुराल चली आई।
ससुराल आने के बाद सीमा की नजदीकी उसके देवर सुंदर गौतम से बढ़ गई। सीमा के पति बहादुर गौतम ने अपने माता-पिता को बताया कि उसकी पत्नी सीमा का अवैध संबंध उसके छोटे भाई के साथ है। माता-पिता ने किसी तरह से उसे समझा बुझाकर शांत करा दिया।
इसी दौरान सीमा प्रेग्नेंट हो गई। सीमा के प्रेग्नेंट होने की खबर मिलने के बाद पति आपे से बाहर हो गया और उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि वह बच्चा उसका नहीं बल्कि उसके छोटे भाई सुंदर का है। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई।
परिवार की मर्जी से दोनों ने पहले कोर्ट में शादी रचाई और उसके बाद मंदिर में सात फेरे ले लिए। शादी में बतौर बाराती सीमा का पहला पति बहादुर भी शरीक हुआ और दोनों को आशीर्वाद दिया। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।