श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
19-Sep-2022 05:19 PM
DESK: देसी शराब पीने के बाद जब एक व्यक्ति घर आया तब उसकी पत्नी ने मुंह से बदबू आने की बात कह उससे दूरी बना ली। पत्नी के इस रवैय्ये से वह परेशान रहने लगा। वह जब भी देसी शराब पीकर आता उसकी पत्नी पास आकर भी नहीं बैठती थी। एक दिन उसने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पत्र लिखकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। यह अजीबो-गरीब मामला हरियाणा के हिसार का है जहां के रहने वाले माजरा प्याऊ निवासी बीरेंद्र सांगवान चर्चा में बना हुआ है।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को लिखे पत्र में बीरेंद्र सांगवान ने लिखा कि उनके इलाके में जो देसी शराब बिकती है उसकी क्वालिटी काफी खराब है जिसके कारण इसे पीकर जब भी वह घर जाता है पत्नी दूर भाग जाती है। वह कहती है कि तुम्हारे मुंह से बहुत बदबू आ रही है। इतना कह वह हमसे दूरी बना लेती है। देसी शराब का फ्लेवर बदलने की मांग बीरेंद्र सांगवान ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से की है।
बीरेंद्र सांगवान ने अपने पत्र में लिखा है कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह विदेशी शराब नहीं पी सकता। पैसे के अभाव में वह देसी शराब ही पीता है। लेकिन देसी शराब को पीने के बाद मुंह से बहुत बदबू आती है। घर और बाहर के लोग भी मुंह से आ रही बदबू से परेशान रहते हैं। कुछ लोग तो उसे देखते ही कन्नी काट लेते हैं। उससे बातचीत नहीं करना चाहते क्योंकि देसी शराब पीने से उसके मुंह से बदबू आती है।
इस तरह की हो रही परेशानियों से परेशान होकर बीरेंद्र ने डिप्टी सीएम को पत्र लिखकर देसी शराब का फ्लेवर बदलने की मांग कर दी। उसका कहना है कि उसके इलाके में जो देसी शराब बिकती है उसका क्वालिटी बहुत खराब है। बीरेंद्र की माने तो मार्च 2022 में उसने डिप्टी सीएम को पत्र लिखा था लेकिन आज वह चिट्ठी अचानक से वायरल हो रहा है।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...