ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

देशवासियों के नाम सोनिया गांधी का संदेश, संकट की इस घड़ी में हर हिंदुस्तानी है साथ

14-Apr-2020 08:54 AM

DELHI : देश में कोरोना का कहर जारी है. इसी  बीच कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों के नाम एक वीडियों संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने कोरोना फाइटर्स की तारीफ करते हए आम लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संकट के बीच एहतिहात  बरतें और मुश्किल की इस घड़ी में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है. 

देशवासियों के लिए जारी किए गए वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा है कि 'मेरे प्यारे देशवासियों आप सभी को नमस्कार, मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे. सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं. मैं आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें. अपने-अपने घरों में रहें. समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें. बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर. आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें.'


इसके बाद सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के बीच मुश्किलों से गुजर रहे देशवासियों की तारीफ करते हुए कहा कि 'आज कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है. हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो, पति-पत्नी-बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते.'