पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना
02-Jan-2022 10:42 AM
DESK : देश में एक बार फिर से कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है. कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. भारत में ओमिक्रोन के अब तक 1525 के सामने आ चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 27,553 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 284 मरीजों की मौत हुई है और 9,249 ठीक हुए हैं. इस तरह देश में अभी कोरोना के 1,22,801 सक्रिय मरीज हैं.
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश के 23 राज्यों में अब तक 1525 केस सामने आ चुका हैं. हालांकि इनमें से 560 मरीज ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा 460 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं. इसके बाद 351 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है. गुजरात में 136 मरीज मिले हैं.
इन दोनों राज्यों के अलावा टॉप पांच राज्यों में तमिलनाडु (117 मामले), गुजरात (136 मामले) और केरल (109 मामले) शामिल हैं. इनके अलावा राजस्थान में 69, तेलंगाना में 67, हरियाणा में 63, कर्नाटक में 64, आंध्र प्रदेश में 17, पश्चिम बंगाल में 20, ओडिशा में 14, मध्य प्रदेश में 9, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 8, चंडीगढ़ में 3, जम्मू-कश्मीर में 3, अंडमान एवं निकोबार में 2, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं.

चिंता करने वाली बात यह है कि ओमिक्रोन के बीच ही डेल्टा वेरिएंट के मरीज भी बढ़ रहे हैं. ओमिक्रोन और डेल्टा के इस डबल अटैक ने कई राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है. खासतौर पर महाराष्ट्र और दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं.