जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
14-Apr-2020 12:44 PM
DESK : लॉकडाउन की मियाद बढ़ने का साथ-साथ देश में 3 मई तक सभी उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं। एविएशन मिनिस्ट्री ने ये बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले के बाद सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन भी 3 मई को 11.59 बजे तक निलंबित रहेंगी।
आपको बता दें, प्रधानमंत्री की ओर से कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए अब देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद रेलवे और उड्डयन मंत्रालय ने हर तरह की सेवाओं पर तीन मई तक रोक लगाने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कुछ राहत का जिक्र किया है।उन्होंने बताया है कि इस विषय में कल यानी बुधवार को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। अब इन गाइडलाइंस में क्या निकलकर आता है इस पर सबकी नजर है। लेकिन पीएम ने अपने बयान में ये भी कहा है कि अगले एक सप्ताह लॉकडाउन को और कठोरता से लागू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले और हर राज्य में सघन निगरानी रखी जायेगी।
20 अप्रैल के बाद कुछ राहत दी जाएंगी लेकिन पीएम मोदी ने उसके लिये भी शर्त रखी हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिलहाल जिस तरह से 21 दिन का लॉकडाउन कर्फ्यू के रूप में चल रहा था, लॉकडाउन का दूसरा फेज भी वैसे ही आगे भी जारी रहने वाला है। लेकिन जरूरी सेवाओं को लेकर राहत की उम्मीद अब भी की जा रही है।