ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

देश में ओमिक्रोन के मामले शतक के करीब पहुंचे, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

देश में ओमिक्रोन के मामले शतक के करीब पहुंचे, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

17-Dec-2021 08:18 AM

DESK : देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. उनका आंकड़ा अब भारत में शतक के करीब जा पहुंचा है. भारत में अब तक ओमीक्रोन के 87 मामले सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं. भारत में अब तक 32 मरीजों की पहचान की जा चुकी है. यह सभी ओमीक्रोम जैसे नए वेरिएंट से इनफेक्टेड है.


दक्षिण के राज्यों में ओमीक्रोन के ज्यादा केस देखने को मिल रहे हैं. विदेश से आने वाले लोगों की तादाद दक्षिण के राज्यों में ज्यादा है. उत्तरी भारत के राज्यों में फिलहाल ओमीक्रोन के केसों की संख्या कम है. तेलंगाना में नए वेरिएंट ओमीक्रोन के कुल 6 और कर्नाटक में आठ केस सामने आ चुके हैं. इसके अलावा राजस्थान में 17 दिल्ली में 10 केरल में पांच, गुजरात में पांच, मरीजों की पहचान हुई है. ओमीक्रोन के एक-एक मरीज तमिलनाडु आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल में मिले हैं.


गुरुवार को कर्नाटक में ओमीक्रोन के तीन ऐसे मरीज पाए गए जो विदेश से लौटे हैं. जबकि दो दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचे थे. विदेश से लौटने वालों में इंग्लैंड से आए 19 साल के एक शख्स के अलावे नाइजीरिया से लौटे 52 साल के एक शख्स और दक्षिण अफ्रीका से वापस आए 33 साल के एक व्यक्ति में नया वेरिएंट पाया गया है. ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुंबई और खास तौर पर पूरे महाराष्ट्र में बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. नए साल और क्रिसमस की पार्टियों के साथ-साथ बड़े आयोजन भी मुंबई में नहीं होंगे.