Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Feb-2020 11:12 AM
DEKHI : सरकार देश में नई खेल नीति लागू करने जा रही है। लोकसभा में आज सरकार ने इस बात का ऐलान किया कि अप्रैल महीने से देश के अंदर नई खेल नीति लागू की जाएगी। सरकार के इस नई नीति में खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य नीति तैयार की जाएगी।
इस मामले पर विभागीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा है कि खेलो इंडिया स्कीम के तहत पहले भी खिलाड़ियों को केंद्र सरकार प्रमोशन दे रही है। लेकिन राज्य सरकारों के आगे आए बिना इसे पूरी तरह से हासिल नहीं किया जा सकता। देश के अंदर महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर भी सरकार ने जल्द ही सख्त कदम उठाने की बात कही है। किरण रिजिजू ने कहा है कि महिला खिलाड़ियों के साथ हो रही सेक्सुअल हरासमेंट की घटनाओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इस पर लगाम लग सके इसलिए नई नीति बनाई जा रही है।
दरअसल लोकसभा के अंदर प्रश्नोत्तर काल में खेल और खिलाड़ियों से जुड़े कई सवालों के जवाब में सरकार की तरफ से यह बातें सामने रखी गई कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने महिला खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं और खासकर इसके पीछे खेलों के कोच का हाथ होने के मामले को गंभीर बताते हुए सवाल किया था।