ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Home / news / लॉकडाउन 4 के बाद क्या होगा? अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से...

लॉकडाउन 4 के बाद क्या होगा? अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

28-May-2020 10:42 PM

DELHI : कोरोना महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में सबके सामने बस एक ही सवाल है कि आखिर 31 मई के बाद क्या होगा? लॉकडाउन 4 खत्म होने के बाद आगे सरकार किस तरह का फैसला लेगी? क्या देश में वाकई लॉकडाउन 5 लागू किया जाएगा या सरकार किसी अलग रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी? 


लॉकडाउन 4 के बाद देश में किस तरह की स्थिति होगी सरकार कैसे कोरोना वायरस का मुकाबला करेगी इस पर मंथन के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की है। अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बात पर राय भी मांगी है कि आखिर देश में 31 मई के बाद किस तरह हालात को नियंत्रित रखा जाए। हालांकि अब तक नहीं हो सका है कि देश में लॉकडाउन 5 लागू किया जाएगा लेकिन 31 मई की डेडलाइन खत्म होने में बहुत कम वक्त बचा है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को मन की बात करने वाले हैं। संभव है कि प्रधानमंत्री मन की बात के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना महामारी की चुनौती को लेकर कुछ नए फैक्ट सामने रखें। देशवासियों से मौजूदा संकट से निपटने के लिए कुछ अपील भी करेंगे लेकिन लॉकडाउन 5 को लेकर अभी भी सरकार किसी फैसले की तरफ नहीं बढ़ पाई है। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से जो बातचीत की है उससे मिला फीडबैक लॉकडाउन 5 को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगा लेकिन फिलहाल सबको इंतजार इस बात का है कि सरकार आगे किस तरह का फैसला लेती है।