ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

देश में लॉकडाउन बढ़ने के पूरे आसार, कई मुख्यमंत्रियों की मांग पर PM मोदी ने दिए संकेत

11-Apr-2020 01:04 PM

DELHI : अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक हो रही है।  देश में 21 दिन के लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में इसे और आगे बढ़ाने या खत्म करने पर पीएम मोदी राज्यों के CM से चर्चा कर रहे हैं। बैठक में पीएम मोदी ने केजरीवाल, उद्धव ठाकरे के बाद ममता बनर्जी के लॉकडाउन बढ़ाए जाने की मांग के बीच कहा है कि जो कहेंगे उस पर अमल किया जाएगा। 


लॉकडाउन को लेकर  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस वक्त लॉकडाउन खोलना जायज नहीं है। लॉकडाउन अगर खोलना भी है तो किन शर्तों पर इसकी चर्चा होनी चाहिए। केंद्र सरकार ही लॉकडाउन पर फैसला ले जो सभी राज्य को मान्य होगा। 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाए. पीएम मोदी का कहना है कि जो भी राज्य सरकार का निर्णय या सुझाव होगा उसपर अमल किया जाएगा। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लॉकडाइन बढ़ाने की मांग की है।