बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
03-Jul-2020 09:12 AM
DESK : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है.15 अगस्त को कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लॉन्च हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईसीएमआर ने कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है.
इस वैक्सीन को फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है. बता दें कि हाल ही में बायोटेक के कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिली है. आईसीएमआर के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा. औक अगर सबकुछ अच्छा रहा तो 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है.
यदि यह सफलतापूर्वक लॉन्च की गई तो सबसे पहले भारत बायोटेक की कोरोना की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है. आईसीएमआर की ओर से फिलहाल यह अनुमान लगाया गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने दावा किया था कि उसे कोवैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ह्यूमन ट्रायल के लिए डीसीजीआई से हरी झंडी भी मिल गई है.भारत बायोटेक कंपनी ने पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है.