Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
20-May-2021 10:33 AM
DESK : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले के मुकाबले अब कम होती जा रही है. नए संक्रमितों के मुकाबले अब रिकवर होने वाले मरीजों की ज्यादा कई गुना ज्यादा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए संक्रमितों की पहचान हुई. 3 लाख 68 हजार 788 मरीज ठीक हुए, जबकि 3,876 लोगों की मौत हो गई.
यह लगातार सातवां दिन था जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा रहा. बुधवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 96,647 की कमी हुई. अब 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज चल रहा है. 11 दिन पहले 9 मई को यह आंकड़ा 37.41 लाख के पीक पर पहुंच गया था. देश के अलग-अलग राज्यों में भी कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है.
बिहार की बात की जाए तो सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की गई, जिसमें मात्र 6 हजार 59 नए पॉजिटिव केसों की पहचान की गई. जबकि एक दिन में 104 लोगों की मौत कोरोना से हुई. बिहार में बहुत कम समय में ही मृत्यु दर में लगभग 20 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है. सूबे में बुधवार को कुल 12 हजार 43 मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 6 लाख 7 हजार 420 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 90.64 प्रतिशत हो गया है. बिहार में अभी फिलहाल 58 हजार 610 एक्टिव केस हैं.