Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
07-Jan-2022 09:58 AM
DESK : भारत में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 1.17 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दैनिक मामलों में 5 जून, 2021 के बाद यह सबसे अधिक वृद्धि है। आपको बता यह भी बता दें कि देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अब तक देश के 26 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पैर पसार चुके ओमिक्रोन के कुल मामले 2,630 हो गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ओमिक्रॉन के कारण दूसरी लहर की तुलना में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसका मतलब यह है कि दैनिक मामले केवल 10 दिनों में 10 गुना से अधिक हो गए हैं। देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।


देश भर में दर्जनों राज्य सरकारें पहले ही नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के साथ-साथ साथ-साथ स्कूलों को भी बंद कर चुकी हैं। हालांकि, कई राज्यों में राजनीतिक रैलिया जारी हैं, जहां अगले कुछ हफ्तों और महीनों में चुनाव होने वाले हैं।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों को जिला और उप-जिला स्तर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष फिर से स्थापित करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद गंभीर मरीजों के लिए एम्बुलेंस और अस्पताल के बिस्तर की बुकिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करना है।