ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / देशभर में एक होगी सोना-चांदी की कीमत: मोदी सरकार जल्द लाने जा रही...

देशभर में एक होगी सोना-चांदी की कीमत: मोदी सरकार जल्द लाने जा रही ‘वन नेशन, वन रेट’ पॉलिसी, होंगे ये बड़े फायदे

15-Jul-2024 07:31 AM

By First Bihar

DESK: जल्द ही पूरे देश में अब सोना और चांदी एक ही रेट पर बेचे जाएंगे। नरेंद्र मोदी सरकरा सोना-चांदी को लेकर नई पॉलिसी लाने जा रही है। जल्द ही सोना-चांदी की बिक्री के लिए वन नेशन, वन रेट पॉलिसी लागू हो जाएगी। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद देशभर में सोना और चांदी का एक ही रेट होगा। इससे सोना खरीदने और बेचने दोनों लोगों को बड़ी सहूलियत हो जाएगी और मनमानी पर लगाम लग सकेगा।


दरअसल, पूरे देश में सोना और चांकी की कीमत अलग-अलग है। सोना और चांदी की कीमत में हर राज्य अपना टैक्स भी अलग-अलग जोड़ते हैं। जिसके कारण राज्यों में सोना की कीमत अलग-अलग होती हो जाती है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है और इसपर काम भी शुरू कर दिया गया है। केंद्र सरकार जल्द ही पूरे देश में वन नेशन,वन रेट पॉलिसी लागू करने जा रही है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद आप कहीं भी सोना खरीदे रेट एक ही मिलेगा।


सोना की बढ़ती कीमत को कंट्रोल करने के लिए सरकार द्वारा लाई जा रही इस पॉलिसी को जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल ने भी अपना समर्थन दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इसी साल सितंबर महीने में इसका एलान हो सकता है। सरकार पूरे देश में सोना की कीमतें एक समान करना चाहती है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद आज किसी बड़े शहर में हों या छोटे शहर में सोना एक ही भाव में मिलेगा।


बता दें कि पिछले कुछ सालों में सोना की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। फिलहाल 24 कैरेट शुद्ध सोना की कीमत प्रति ग्राम 74 हजार रुपए के आसपास है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद बाजार में ट्रांसपेरेंसी आएगी और कीमतें भी कम होंगी। साथ ही साथ सोना बेचने में मनमानी करने वाले ज्वेलर्स पर भी लगाम लग सकेगी। इसका फायदा सोना बेचने वालों और सोना खरीदने वालों दोनों को होगा।