ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / देश में अब भी कोरोना लॉक नहीं हुआ, 5 हजार पहुंचा मौत का...

देश में अब भी कोरोना लॉक नहीं हुआ, 5 हजार पहुंचा मौत का आंकड़ा.. 24 घंटे में 8000 केस

31-May-2020 10:40 AM

DELHI : देश में लॉकडाउन चौथा चरण आज खत्म हो रहा है और अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। लेकिन कोरोना फिलहाल लॉक मोड में जाता नहीं दिख रहा है। भारत के अंदर कोरोना से मरने वालों की तादाद 5000 के ऊपर चली गई है जबकि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 8380 मामले आए हैं। 


देश के अंदर पिछले 24 घंटे में 193 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है। अब तक 5164 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 86000 से ज्यादा लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। दुनिया भर कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत फिलहाल नौवें स्थान पर है। देश के अंदर कोरोना के विस्तार को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो डाटा दिया है उसके मुताबिक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का दर 47.40 फीसदी है। 


महाराष्ट्र अभी भी देश के अंदर सबसे प्रभावित राज्य है महाराष्ट्र में कोरोना के 65168 मामले सामने आ चुके हैं और यहां 2197 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में कोरोना के 21184 मामले आए हैं यहां 160 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना के 18549 के आए हैं और यहां 416 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में संक्रमण का कुल आंकड़ा 16343 है और यहां 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7445 के साए हैं यहां 201 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 8617 मामले आए हैं और 193 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना के 5130 मामले आए हैं और 309 लोगों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में 7891 केस आए हैं और 343 लोगों की मौत हुई है।