Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
10-Apr-2020 10:24 PM
DELHI : भारत में कोरोना वायरस को लेकर जो ताजा अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक अब तक पॉजिटिव मामलों की तादाद बढ़कर 6700 पहुंच गई है। देश के अंदर पिछले 24 घंटे में 678 नए मामले आए हैं और 33 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोनावायरस के कारण अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 1574 मामले सामने आ चुके हैं। आज यानी शुक्रवार को महाराष्ट्र में 210 नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 911 पॉजीटिव केस है वहां आज 77 नए मामले सामने आए हैं जबकि दिल्ली में अचानक से कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। दिल्ली में कोरोना के 903 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं और आज शुक्रवार को 183 नए केस सामने हैं। उत्तर प्रदेश में 23 नए मामले जबकि कुल आंकड़ा 433 है। आंध्र प्रदेश में 18 नए मामले और कुल आंकड़ा 381 है।
गुजरात में भी आज 116 नए के सामने आए हैं जबकि राज्य में कोरोना पॉजिटिव की तादाद 378 है। केरल में 7 नए मामले जम्मू कश्मीर में 23, कर्नाटक में 10, हरियाणा में 6, पंजाब में 21, पश्चिम बंगाल में 13 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।