IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
06-Jun-2024 10:08 AM
By First Bihar
PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले तीन महीनों से आदर्श आचार सहिंता लागू था। इसको लेकर कई सरकारी कामकाज पर इसका असर दिख रहा था। अधिकारियों-कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी और उनके प्रशिक्षण में जाने से कामकाज पर इसका असर देखने को मिल रहा था। ऐसे में अब आज गुरुवार को आचार संहिता हटने के बाद सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज तेजी से होने शुरू होंगे। इसके बाद तीन माह से आचार संहिता के कारण सरकारी स्तर पर रुके हुए काम भी शुरु हो जाएंगें।
दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया था। लोकसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता पूरे देश में लागू रही। इस दौरान चुनाव के आयोजन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी अधिकारियों या पदाधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण या तैनाती आवश्यक मानी गई तो पहले आयोग की अनुमति ली गई। अब किसी भी अधिकारी या कर्कामचारी का स्थानांतरण हो सकेगा।
उधर, मंत्रियों को अपना आधिकारिक वाहन केवल अपने आधिकारिक निवास से अपने कार्यालय तक शासकीय कार्यों के लिए ही मिलता था। अब सूबे के हर विभाग में काम अपनी गति पकड़ेगा। विकास संबंधी निर्णय हो सकेंगे। इसके बाद वहीं निर्वाचन आयोग नें वोटिंग और काउंटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आज से आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी।