अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Jan-2023 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। इसी कड़ी में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उनके पार्टी के कई और नेता भी मौजूद रहे।
वहीं, झंडोत्तोलन के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, पुरे देशवासियों और राज्यवासियों को गणत्रंत दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज देश का जो सबसे पवित्र ग्रंथ है जिसको हमलोग संविधान कहते हैं। आज के दिन उसकी नीवं रखी गई थी। आज से ही देश में संविधान लागू हुआ था। आज के दिन हमलोग चाहेंगे देश के अंदर जितनी भी साम्प्रदायिक शक्तियां हैं वो एकजुट होकर देश के विकास को लेकर काम करें।
इसके आलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज के दिन राज्यवासियों से कहता चाहते हैं कि वो लोग एकता, एकजुटता, आपसी भाईचारा बनाकर संयुक्त रुप से सभी लोग अपने अपने दायित्व का निर्वहन करें और शांति व्यवस्था को मजबूत करने में सभी लोगों का सामूहिक सहयोग हो ताकि हम बिहार को विकास के शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया जा सके। बिहार के विकास के लिए हमलोग सदैव कार्य करते रहेंगे।