बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Sep-2023 02:27 PM
By First Bihar
PATNA : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले दो दिनों तक विपक्षी दलों वाली इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को तो शामिल किया गया है। इसके अलावा जिन चार समितियों का गठन हुआ है। उसमें आरजेडी और जेडीयू के चार-चार नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, अब इस बैठक को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बड़ा तंज किया है। संजय जायसवाल ने कहा है कि - ये लोग के गठबंधन का फुल फॉर्म भी लोगों को मालूम नहीं होगा तो किसी के बारें में उनको क्या मालूम होगा।
दरअसल, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि, हमलोग दो दिनों से मुंबई में जमावड़ा देख रहे थे। ये लोग वहां कोई काम वाली बात नहीं कर रहे थे। हकीकत तो यही है कि इनके गठबंधन INDIA का फूल फॉर्म कम ही लोगो को मालूम होगा। ये लोग घमंडिया गठबंधन के लोग हैं।
संजय जायसवाल ने कहा कि- मुंबई की विपक्षी बैठक में यह तय हुआ कि, यदि सपना में भी इनमे से कोई पीएम बना तो बाकी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को खत्म करेगा। इन लोगों ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना है। उसमे ऐसा कोई नही जिन पर भ्रष्टाचार का मामला नही हो। दो दिन मुंबई में 500 रुपया का मिनरल वाटर पी कर यही निष्कर्ष निकला है की ये लोग इस तरह का मंसूबा लेकर साथ बैठे थे। लालू यादव ने कहा कि सब का बैक खाते बंद करा देंगे हकीकत में उनकी बातों का मतलब यही था कि भ्रष्टाचार का मामला खत्म कर देंगे।
वहीं, वन नेशन- वन इलेक्शन की बातों को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि, संसद के अंदर 5 दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है। मॉनसून सत्र में हंगामे के कारण कई अहम बिल पास नहीं हुए थे। इसके आलावा बहुत सारे बिल पर चर्चा करना है। कुछ विशेष बिल पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि, तेजस्वी यादव यह बताएं इतना अकूत संपत्ति कहा से आई है। उनके पास 150 करोड़ का बंगला कहा से आया पहले यह बताना चाहिए उनको।
इधर, बिहार के स्कूल में छुट्टी के सवाल पर संजय जयसवाल ने कहा कि, सऊदी में क्या मोहमद साहेब के जन्मदिन पर छुट्टी दी जाती है। बिहार में तुष्टीकरण की राजनीति के तहत छुट्टी खत्म की गई है। यहां के मंत्री राम चरित्र मानस पर सावल उठा रहे हैं। उसके बाद संजय जयसवाल ने कहा कि बिहार में मनमौजी चल रही है।