मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
12-Apr-2021 08:13 AM
DESK : चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे. बता दें कि निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का कार्यकाल आज यानी सोमवार को समाप्त हो रहा है. सुनील अरोड़ा के पद से हटने के एक दिन बाद 13 अप्रैल को चंद्रा पदभार ग्रहण करेंगे. वरिष्ठतम चुनाव आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की परंपरा का निर्वहन करते हुए सरकार ने निर्वाचन सदन में शीर्ष पद के लिए उनके नाम पर अपनी मुहर लगा दी है.
जानकारी हो कि सुशील चंद्रा को 14 फरवरी 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था. वे 14 मई, 2022 तक इस पद पर रहेंगे. उनके कार्यकाल में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे.
गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर समाप्त हो रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त होगा. चंद्रा पोल पैनल में शामिल होने से पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे.