भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
14-May-2020 07:43 AM
DESK : अब आम लोगों को भी जल्द सेना में शामिल होकर देशसेवा का मौका मिलेगा। भारतीय सेना नागरिकों को तीन साल के लिए सेना में शामिल होने का मौका दे सकती है। दूसरी तरफ सेना अब अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी कुछ वक्त अपने साथ काम करने का अवसर देने पर विचार कर रही है।
सेना ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी के तहत चयनित होने वाले उम्मीदवार को तीन साल तक सेना में सर्विस करना होगा। प्रस्ताव के बारे में अधिक जानकारी आना अभी बाकी है।
इस योजना के तहत सेना देश के प्रतिभाशाली युवाओं को आकर्षित करना चाहती है। इस योजना के जरिए वे युवा भी सेना में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारण पहले ज्वाइन नहीं कर पाए थे। भारतीय सेना में अभी अच्छे अधिकारियों की काफी कमी है। सेना इस योजना के तहत इस कमी को पूरा करना चाहती है।
सेना इस बात पर भी विचार कर रही है कि अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी कुछ समय के लिए सेना में काम करने का मौका दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना 'इनवर्स इंडक्शन मॉडल' नाम के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसके तहत केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को सेना में कुछ समय के लिए काम करने का मौका दिया जा सकता है।