श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
11-Oct-2022 12:04 PM
DELHI : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश सरकार से कर दी है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने देश के अगले सीजेआई के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ केनाम की सिफारिश सरकार से की है। इससे पहले चीफ जस्टिस यूयू ललित ने आज सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में जजों से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने जस्टिसडीवाई चंद्रचूड़ का नाम सरकार को भेज दिया। परंपरा के मुताबिक, देश के मौजूदा सीजेआई अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने वाला औपचारिक पत्र सरकार को भेजते हैं।
बता दें कि चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जस्टिस उदय उमेश ललित सीजेआई के पद से 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को CJI ललित को चिट्ठी लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। आज उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान कर दिया है। CJI यूयू ललित ने सभी जजों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार को नाम भेज दिया है।
11 नवंबर 1959 को जन्मे न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्कूल और कई विदेशी लॉ स्कूलों में लेक्चर्स दिए हैं। उन्हें 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था। 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के लिए देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ 11 नवंबर को अपने 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...