CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट
30-Aug-2021 08:14 AM
PATNA : देशभर में आज जन्माष्टमी की धूम है. जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं. इस दिन लोग व्रत रखते हैं, जिसे रात को 12 बजे खोला जाता है. क्योंकि इसी वक्त कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था, ऐसा माना जाता है. जन्माष्टमी के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने लोगों को त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट के जरिये देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है- जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है- Greetings to you all on the auspicious occasion of Janmashtami. आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को सचेत रहने के लिए भी कहा है. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना संक्रमण के कारण सचेत रहना आवश्यक है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना संक्रमण के कारण सचेत रहना आवश्यक है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2021