ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / डेढ़ घंटे तक इंडिगो का AC खराब, गर्मी से परेशान पैसेंजर को एयर...

डेढ़ घंटे तक इंडिगो का AC खराब, गर्मी से परेशान पैसेंजर को एयर होस्टेस ने थमाया टिशू पेपर

06-Aug-2023 01:05 PM

By First Bihar

DESK: आए दिन फ्लाइटों में कभी टेक्निकल प्रॉब्लम तो कभी बर्ड हिट की घटना सामने आती है। अभी हाल ही पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी थी। इसका कारण एक इंजन का काम नहीं करना बताया गया। फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी लेकिन कुछ ही मिनटों में इसकी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर करायी गयी। अब एक नया मामला सामने आया है यह भी इंडिगो से जुड़ा है। जिसका एसी डेढ़ घंटे से बंद था। 


गर्मी के कारण पैंसेजर काफी परेशान थे। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। तभी फ्लाइट की एयर होस्टेस पैसेंजर को टिशू पेपर थमाती दिखी। इस तस्वीर को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अब कई तरह के सवाल कर रहे हैं। 


कांग्रेस नेता ने वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा कि यह तस्वीर इंडिगो फ्लाइट की है जो चंडीगढ़ से जयपुर जा रही थी। इंडिगो फ्लाइट नंबर 6e7261 में डेढ़ घंटे तक एसी बंद था जिससे विमान में बैठे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब विमान ने उड़ान भरी थी तभी से एसी नहीं चल रही थी। पूरे सफर के दौरान पैसेंजर को भारी समस्याएं झेलनी पड़ी। इसी दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए एयर होस्टेस ने पैसेंजर को पसीना पोछने के लिए टिशू पेपर देने लगी। कांग्रेस नेता ने डीजीसीए और एएआई को यह वीडियो टैग किया और एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।