ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / डिप्टी सीएम पद से सुशील मोदी का पत्ता साफ, तारकिशोर को ताज? ...

डिप्टी सीएम पद से सुशील मोदी का पत्ता साफ, तारकिशोर को ताज? बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही हो गया था फैसला

15-Nov-2020 03:12 PM

PATNA: बीजेपी विधानमंडल दल के नेता बनाये गये सुशील मोदी की डिप्टी सीएम पद से पारी समाप्त हो गयी है. बीजेपी विधायक दल की बैठक और उसके बाद हुए घटनाक्रम में ये साफ हो गया है. 11 सालों तक नीतीश के साथ डिप्टी सीएम बन कर रहे सुशील मोदी अब उनके नायब नहीं रहेंगे. हालांकि बीजेपी ने नाम का एलान नहीं किया है लेकिन ताजकिशोर प्रसाद को नये डिप्टी सीएम का ताज मिल सकता है.




बीजेपी विधायक दल की बैठक में क्या हुआ

बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ हो गया था कि सुशील मोदी गद्दी से उतार दिये गये हैं. विधायक दल की बैठक में सुशील मोदी को विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना गया है. बल्कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें विधानमंडल दल का मौजूदा नेता होने के नाते बोलने का निमंत्रण दिया. 


इसके बाद सुशील मोदी ने बोलना शुरू किया

“मैंने 30 साल पार्टी की सेवा की है. पार्टी ने कई मौके दिये हैं. अब मैं चाहता हूं कि किसी नये व्यक्ति को जिम्मेवारी मिले. मैं चाहता हूं कि विधानसभा में चुनकर आया कोई विधायक पार्टी के विधानमंडल दल का नेता बने. इसलिए मैं तारकिशोर प्रसाद का नाम विधानमंडल दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित करता हूं. वे ही एनडीए विधायक दल के उपनेता होंगे.”

सुशील मोदी के इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायक दल ने पारित कर दिया. यानि सुशील मोदी कुर्सी से बेदखल हो गये हैं. उसके बाद के घटनाक्रम ने  भी इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश कुमार जब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने गये तो सुशील मोदी उनके साथ नहीं थे. सुशील मोदी को राजनाथ सिंह अपने साथ लेकर स्टेट गेस्ट हाउस लेकर चले गये. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि उनका डिप्टी सीएम कौन होगा को मुख्यमंत्री बोले-थोडी देर में सब क्लीयर हो जायेगा. नीतीश के बयान से भी साफ हुआ कि सुशील मोदी उनके डिप्टी सीएम नहीं बनने जा रहे हैं.