दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jan-2020 09:16 PM
DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज 54 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है. अलका लांबा को चांदनी चौक और अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया हैं. कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम को संगम विहार से टिकट मिला है. 70 सीट में अभी तक सिर्फ 54 के नाम ही फाइनल हो पाया है. यह कांग्रेस की पहली सूची है. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत पाई थी.
4 घंटा पहले कांग्रेस में आए और मिल गया टिकट
आदमी पार्टी छोड़कर चार घंटे पहले कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है. वे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं. 14 जनवरी को आप ने 70 उम्मीदवारों की नामों की सूची जारी की थी, वही, 17 जनवरी को बीजेपी ने अपने 57 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की थी. लोजपा भी 15 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर चुकी है.


8 फरवरी को चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 8 फरवरी को मतदान होगा. जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी. जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है. 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली थीं. भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी.