ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट...

दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

20-Jan-2024 12:53 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में कथित शराब घाटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत की अवधि को आगामी 3 फरवरी तक बढ़ा दिया है। ऐसे में फिलहाल दोनों नेताओं को अभी जेल में ही रहना होगा।


दरअसल, दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि को 3 फरवरी तक बढ़ा दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उनकी पेशी हुई। वहीं, कोर्ट ने सर्वेश मिश्रा और अमित अरोड़ा की जमानत पर भी फैसला 24 जनवरी के लिए सुरक्षित रख लिया है।


इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को अरेस्ट किया था जबकि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने इसी शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। तब से दोनों आप नेता जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने गलत तरीके से शराब के ठेके दिए।


वहीं संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेन-देन हुई। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।