हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Sep-2021 08:31 PM
PATNA: एलजेपी सांसद चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने बताया कि आरा और बक्सर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसैलाव देखने को मिल रहा है। आरा और बक्सर में भी यह देखने को मिलेगा। कल से होने वाली यात्रा को लेकर हम पहले से और ज्यादा उत्साहित हैं। लोगों का अटूट प्रेम मिल रहा है।
चिराग पासवान ने कहा कि भाषा हमेशा मर्यादित होनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना मैं उचित नहीं मानता। यदि विरोध ही करना है तो उनकी नीतियों का विरोध किजिए। देश में व्याप्त महंगाई का विरोध किजिए तो मैं भी उस बात का विरोध करुंगा लेकिन लेकिन देश के प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं मानता।
चिराग ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से नहीं है। मैं उनके किसी भी नीति का समर्थन नहीं करता। मेरा मानना है कि बिहार यदि बर्बाद हुआ है तो मौजूद मुख्यमंत्री की नीतियों की वजह से ही हुआ है। चिराग ने कहा कि नीतियों का विरोध किजिए व्यक्ति का विरोध करना उचित नहीं है।