बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
26-Apr-2024 02:52 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली से पटना लैंडिंग के बाद विस्तारा की फ्लाइट (UK 717) में अचानक खराबी आ गयी। जब विमान की जांच की गयी तब पता चला कि इंजन में खराबी आई हैं। जिसके बाद इंजन को ठीक करने के लिए मुंबई से इंजीनियर को बुलाया गया। लेकिन अचानक विस्तारा की फ्लाइट में आई गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पटना से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स काफी परेशान हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे विस्तारा की विमान यात्रियों को दिल्ली से लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची थी और दो घंटे बाद 11 बजे इसी विमान को फिर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इंजन में आई खराबी के कारण इसे ठीक करने के लिए मुंबई से इंजीनियर को बुलाया गया। पटना से दिल्ली जाने वाले विस्तारा के पैसेंजर्स को इस बात की जानकारी दी गयी तो वो हैरान रह गये।
फिर यह बताया गया कि परेशान होने की जरूरत नहीं हैं उन्हें दिल्ली भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इस सूचना के बाद पैसेंजर्स पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे जिसके बाद विस्तारा की तरफ से दूसरे विमान में पैसेंजर को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की गयी। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिर विस्तारा के पैसेंजर को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। वही मुंबई से पटना पहुंचे इंजीनियर्स विमान के इंजन को ठीक करने में लगे हैं।