ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / दिल्ली से गरजे लालू..कहा-एकता और भाईचारा बढ़ाओ भाजपा खुद खत्म हो जाएगी

दिल्ली से गरजे लालू..कहा-एकता और भाईचारा बढ़ाओ भाजपा खुद खत्म हो जाएगी

09-Oct-2022 05:46 PM

DELHI: नई दिल्ली के NDMC स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित RJD पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मंच से संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी देश की एकता और अखंडता को बिगाड़ना चाहती है। देश को तोड़ना चाहती है। उन्होंने मंच से आह्वान किया कि एकता और भाईचारे को बढ़ाओ भाजपा अपने आप खत्म हो जाएगी। 


राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी से बचकर रहना है किसी तरह की गलतफहमी में नहीं रहना है। हिन्दू मुस्लिम भाईयों को सबको इकट्ठा करना है। एकता और भाईचारा बढ़ेगा तब बीजेपी खुद गायब हो जाएगी। 


लालू आगे कहते हैं कि बीजेपी के लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं देश को तोड़ना चाहते हैं। मस्जिद के सामने जाकर हनुमान चालिसा पढ़ा जाता है मस्जिद पर भगवा झंडा लहराया जाता है। यह सब मुस्लमानों को इरिटेट करने के लिए किया जा रहा है ताकि वे रियेक्ट करे। एकता को बिगाड़कर और हिन्दू मुस्लिम को लड़ाकर देश को तोड़ा जा रहा है। इसे रोकना होगा और यह तभी रूकेगा जब आपसी भाईचारा कायम रहेगा। राजद कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि एकता और भाईचारा बढ़ाओं भाजपा खुद खत्म हो जाएगी।